बिहार

ट्रेन से उतार शराब छुपाते शराब धंधेबाज गिरफ्तार , अंग्रेजी शराब की कई बोतले बरामद

फुलवारी शरीफ, न्यूज क्राइम 24। पटना गया रेल खंड के परसा बाजार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से अंग्रेजी शराब की खेप उतार कर बगल के एक गांव के पास खेतों में छुपाते हुए शराब धंधेबाज को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया . पुलिस ने उसके पास से शराब की कई बोतल भी बारामद बरामद किया है . पुलिस गिरफ्तार शराब धंधेबाज को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई .

Advertisements
Ad 1

परसा बाजार थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शराब धनबाद ट्रेन से शराब की डिलीवरी लेकर आया है पुलिस टीम जहानाबाद से आई ट्रेन पर नजर बनाए हुए थे जैसे ही शराब लेकर धंधेबाज खेतों में एक बोरिंग में छुपाने के लिए पहुंचा पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक पप्पू कुमार जहानाबाद का रहने वाला है . उसके पास से दो फूल एवं 12 पीस हाफ 500 एमएल वाला इंपीरियल ब्लू ब्रांडेड विदेशी शराब की बोतल बरामद किया गया है .पुलिस गिरफ्तार पप्पू कुमार से पूछताछ कर रही है कि वह यहां किन-किन लोगों के यहां शराब की डिलीवरी करता था.

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: