बिहार

श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

पटनासिटी(रॉबीन राज): शनिवार को श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्धघाटन अस्पताल अधीक्षक डॉ आर आर चौधरी, अस्पताल प्रबंधक सब्बीर अहमद, वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी और पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस संबन्ध में अस्पताल प्रबंधक डॉ आर आर चौधरी ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है।

Advertisements
Ad 1

ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। उन्होने आगे बताया कि रक्त दान करने वालो को अस्पताल के ब्लड बैंक से एक कार्ड मुहैया कराया जाएगा। उस कार्ड पर रक्तदानकर्ता एक यूनिट रक्त बिना किसी शर्त के देश भर के किसी भी ब्लड बैंक से ले सकते हैं। इस मौके पर ब्लड बैंक के डॉ तनु श्री व डॉ शशि, काउंसिलर आशीष तिवारी, लैब टेकनीशियन मनोज कुमार, सुमित कुमार, मनीष कुमार, धीरेंद्र के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

Related posts

मानदेय बढ़ाने की मांग पर संपतचक में सफाई व्यवस्था ठप, लोगों को हुई परेशानी

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत श्याम रजक आवास पर जागरूकता अभियान आयोजित

एम्स पटना में थायरॉयड कैंसर के संपूर्ण इलाज की नई सुविधा शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

error: