बिहार

गंगाजल लेने के लिये गंगा में उतरे, तो तेज धार में दो युवक डूबे

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): नदी थाना क्षेत्र के समस्तपुर स्तिथ त्रिवेणी गंगा घाट पर उसबक्त अफ़रा-तफरी मच गई,जिस बक्त कंकड़बाग स्तिथ पंचमुखी मंदिर निबासी 6 यूबक अपने बाईक से त्रिवेणी घाट पहुँचे।जँहा वे सभी गंगाजल लेने के लिये गंगा में उतरे,तो वे तेज धार में डूबने लगे,इस घटना को देख दो यूबक उसे बचाने के लिये गंगा में कूदा, लेकिन वो भी डूब गये।वही इस घटना को देख मुन्ना साहनी अपना छोटा नाव के सहारे उस जगह पहुँचा,काफी मसक्कत के बाद एक युवक को बचाया गया

लेकिन दो युवक डूब गये, यह सभी एक ही जगह के रहने बाले है प्रत्येक वर्ष इसी घाट से गंगाजल लेकर जहानाबाद स्तिथ बराबर के पहाड़ पहुँचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते थे,लेकिन इसवार यह पल मातम में बदल गया।डूबे यूबक की पहचान आसुतोष और जयप्रकाश के रैप में हुई है।पुलिस एसडीआरएफ की मदद से शव को गंगा में ढूढ़ने का प्रयास कर रही है।पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है,फिलहाल परिजनों में कोहराम मचा है,मामले की जाँच पुलिस कर रही है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: