क्राइमबिहार

27 बर्षीय युवक की खेत से संदेशात्मक स्थिति में शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज थाना अंतर्गत फतेहपुर,बलुआ वार्ड संख्या-3 में एक 27 बर्षीय युवक का खेत से संदेसात्मक स्थिति में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान इसी गावं के कुंदन कुमार पिता-दिलीप यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि 15 अगस्त के दिन मंगलवार को कुंदन के मोबाइल पर लगभग 5 बजे शाम को किसी नम्बर से फोन आया, फोन आते ही अपनी बाइक संख्या-BR-38/T0457 से मधुरा जाने की बात कह कर चले गए।परिजनों के द्वारा करीब 8 बजे रात को जब फोन किया तो बताया कि 9 बजे रात तक आएंगे।

Advertisements
Ad 1

देर रात तक कुंदन घर नहीं पहुंचा,सवेरे ग्रामीण के द्वारा सूचना मिली कि सीताराम यादव के खेत में कुन्दन का शव पड़ा है। तब आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुँच कर शव की पहचान कर घर लाये। उसके बाद नरपतगंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मृतक कुंदन की शादी 2016 में मधुरा में हुई थीं। कुन्दन को एक लड़का और एक लड़की है। कुन्दन लुधियाना में मजदूरी का काम किया करता था। वहीं मृतक के परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है । मौके पर वार्ड सदस्य रणजीत कुमार झा,इन्द्रानंद यादव,ललन यादव,अरुण यादव,राजेश यादव,सच्चिदानंद यादव ने परिजनों को संतावना देकर प्रशासन से न्याय दिलाने की बात कही है।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: