बिहार

जश्न-ए-आज़ादी कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के नन्हे मुन्नों ने देशभक्ति गीत संगीत भाषण पोस्टर प्रदर्शनी से जगाया जोश


फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): “सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है देखना है जोर कितना बाजु ए कातिल में है ।” इन्हीं भावनाओं के साथ देश भक्ति के रंग में डूबा दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट।

दौलतपुर पटना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के विद्यालय प्रांगण में कक्षा नर्सरी, प्रेप व कक्षा- १ के विद्यार्थियों द्वारा जश्न-ए-आज़ादी का महोत्सव मनाया गया।देशभर में 77 वहाँ स्वतंत्रता दिवस का रंगारंग लघु रूप इन नन्हें कलाकारों ने प्रदर्शित किया। तिरंगे से जुड़े हुए अपने सम्मान समारोह में 8 अगस्त 2023 से 14 अगस्त 2023 तक विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया था, जहाँ सप्ताह भर देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम मनाया गया जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की लीला, तिरंगा झंडा निर्माण और ट्राई कलर फुड फेस्टिवल आदि ।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम का शुभारंभ लोक व प्रार्थना के साथ हुआ छात्र छात्राओं के द्वारा भाषण, देश भक्ति गीत, नाटक, नृत्य आदि का प्रदर्शन किया गया छात्र छात्राओं ने विविध स्वतंत्रता सेनानियों का स्वांग रच मनमोहक प्रस्तुति की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डों, विधुकेश विमल जी ने देश के नौनिहाल को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की । सभी ने कार्यक्रम का आनंद ले देश रक्षा का प्रण लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. विधुकेश विमल एवं कोर्डिनेटर डॉ. संगीता हंसराज तथा उप प्रमुख अशफाक इकबाल जी उपस्थित थे।

Related posts

सटीकता से उत्कृष्टता तक : एम्स पटना में सर्जिकल कौशल का जीवंत प्रदर्शन

पटना सिटी में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभा यात्रा, अशोक सेवा समिति ने किया स्वागत

सरकार आपदा, संकट और मुश्किल समय में एयरलाइंस, एंबुलेंस और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं की “डायनामिक प्राइसिंग” को नियंत्रित करे : संजय यादव

error: