पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): शक्ति पीठ माता श्री छोटी पटन देवी मंदिर में आगामी शारदीय नवरात्री की तैयारी को लेकर रविवार को श्री छोटी पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। पीठाचार्य अभिषेक बाबा के मार्गदर्शन में चौथे तल्ले पर चल रहे निर्माण, रजत निधि संग्रह और छप्पन भोग आयोजन पर चर्चा हुई। इसके साथ ही साथ नवरात्री व्रत के दौरान माता रानी के दरबार में आने वाले भक्तों को शुद्ध पेय जल, पाठ, जप और अन्य समुचित साधन में कोई कमी न हो इस बातों का पूरी जिम्मेवारी के साथ ख्याल रखा जाए।
मेले के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। अध्यक्षता बाबा विवेक द्विवेदी ने किया। बैठक में राजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार, दिपील कुमार, विजय गुप्ता, वरुण कुमार वर्मा, संतोष पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, परमहंस तिवारी, रविकांत मिश्रा ने अपने-अपने विचार रखे।
