पालीगंज(आनंद मोहन): अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पटना जिले के सभी थानेदारों के साथ एसएससी राजीव मिश्रा क्राइम मीटिंग की। हर हाल में क्राइम कंट्रोल हो लेकिन अपराधी सुने को तेयार नहीं, लगातार अपराध के सवालों में पटना पुलिस की खिंचाई हो रही है। ताजा मामला पालीगंज थाना अंतर्गत के कल्याणपुर गांव में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना देर रात की बताई जाती है। शनिवार तड़के घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के बाहर खलिहान में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खलिहान से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर निवासी रामनिवास सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है। परिजनो ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे युवक घर से निकला था। लेकिन रात को घर नहीं लौटा। सुबह खलिहान में उसका शव मिला। वहीं दूसरी ओर नगर बाजार के चांढोस मोड़ स्थित शिव मंदिर में शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान दानापुर के आनंद बाजार लोदीपुर निवासी रामचंद्र प्रसाद के बेटे 55 वर्षीय चंद्रमोहन प्रसाद के रूप में की गई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतक नशे के कारोबार से जुड़ा था और वह हाल ही में जेल से छूटकर अपने ससुराल लालगंज-सेहरा आया था और वहीं रहकर सब्जी बेचने का काम कर रहा था। दोनों घटनाओं पर पालीगंज सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पालीगंज थाना अंतर्गत में दो अलग-अलग जगहों पर दो शव बरामद हुई है, दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की मौत कैसे हुई है। पुरे मामले की अनुसंधान जारी है।
