बिहार

पलटपुरा पंचायत के मुखिया पति अपने परिवार व खुद की हत्या होने की जतायी आशंका

नालंदा(राकेश): नालंदा जिले के बिहार शरीफ प्रखंड के पलटपूरा पंचायत के मुखिया पति नौशाद अहमद एक बार फिर से अपनी हत्या की आशंका जाहिर की है। इस दौरान मुखिया पति नौशाद अहमद ने कहा कि कई कांडों के अपराधी बाढ़ निवासी मोहम्मद कल्लू के द्वारा मुझ पर गबन का आरोप लगाकर कोर्ट कचहरी जाने के लिए विवश कर रहे हैं। ताकि रास्ते में घटना को अंजाम दिया जा सके।

उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों के डर से हम घर से प्रखंड कार्यालय ,जिला मुख्यालय तक नहीं जा पा रहे हैं। जिससे पंचायत में विकास कार्य बाधित है। उन्होंने साफ कहा कि जैसे ही हम प्रखंड मुख्यालय कार्य के लिए जाएंगे। तो किसी भी समय इन लोग के द्वारा घात लगाकर मुझे हत्या कर सकता है। जिसको लेकर स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, डीजीपी, एसपी समेत तमाम अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को भी अपनी सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: