बिहार

पटना के दानापुर में ट्रेन हुई बेपटरी

पटना(न्यूज क्राइम 24): पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक रेल हादसा हो गया। हादसा से अफरा-तफरी का महौल बन गया। हालांकि कोई हताहत की सूचना नहीं हैं। बताया जा रहा हैं की रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की कई बोगियां पटरी से नीचे उतर गई थी गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रेन की बोगियां बेपटरी हुई उस समय ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी.

यह हादसा दानापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3-4 की बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई. रेलवे के कई कर्मी और अधिकारी खुद घटनास्थल पर पहुंचकर बेपटरी कोच को पुनः सही करने की कोशिश में लगे हैं।

Related posts

पटना में रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

error: