अररिया(रंजीत ठाकुर): समाहरणालय स्थित डी.आर.डी.ए. सभा भवन में आज GIZ द्वारा समर्थित ERADA परियोजना की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, महतमा गाँधी नरेगा, जीविका, कृषि, बागवानी, पशु चिकित्सा, मत्स्य कार्यालय के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के रानीगंज के पदाधिकारियों एवं प्रसार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने कहा की महात्मा गाँधी नरेगा और जीविका एवं अन्य अनुसांगिक कार्यालयों को आपसी समन्वय के साथ गाँव के किसानों, दैनिक मजदूरों, महिलाओं के आजीविका के विकास हेतु विशेष प्रयास करना होगा।
इसके बाद ERADA प्रोजेक्ट के राज्य समन्वयक श्री विवेक आनंद ने ERADA परियोजना की पृष्ठभूमि उदेश्य एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ एवं बेहतर उपयोग से ग्रामीण क्षेत्र में वंचित वर्गों की आजीविका को संवर्धित करना इस कार्यक्रम का एक बड़ा उद्देश्य है। इसके साथ ही महात्मा गाँधी नरेगा एवं जीविका बिहार के संयुक्त प्रयासों से गाँव में आजीविका की बेहतर संभावनाओं को बल देना है। कार्यक्रम में डीपीएम मनरेगा बताया कि महतमा गाँधी नरेगा के अंतर्गत कई तरह के कार्य हैं जो कृषि, मछली पालन, पशु पालन, खाद्य प्रसंस्करण भंडारण के साथ ही जल भूमि संरक्षण के उद्देश्यों को ध्यान में रख कर चल रहे हैं।
डीपीओ जीविका मतस्य सखी के सफल जलपरी जीविका मॉडल के बारे में बताते हुए कहा कि रानीगंज प्रखंड सहित अररिया के फारबिसगंज, अररिया एवं जोकीहाट में भी सफल परियोजना के अंतर्गत कार्य शुरू किया जा रहा है। इससे जीविका दीदियों को रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। महात्मा गाँधी नरेगा के रानीगंज प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी ने GIS आधारित नियोजन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ने खरसाही और बिस्टोरिया पंचायत में GIS आधारित नियोजन की प्रक्रिया और नियोजन की प्रक्रिया के बारे में बताया।
ERADA परियोजना के राहत हुसैन ने बकरी पालन, मक्का में अनावर्ती खेती, युवाओं की कुशलता एवं उधमिता को बढ़ावा देने के साथ ही खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण एवं भण्डारण पर चल रही गतिविधियों के बारे में बताया। कार्यशाला में समाजिक संगठनों आगा खान फाउंडेशन, तटवासी सेवा न्यास, समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान सहित रानीगंज के रोजगार सेवकों, ग्रामीण आजीविका संशाधन सेवी (VLRP ) ने भाग लिया।
