बिहार

राष्ट्रीय कांफ्रेंस के विषय का विमोचन

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय के सरदार ‌अर्जन देव सभागार में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो०(डॉ०) कनक भूषण मिश्र तथा महानिदेशक हेरिटेज सोसाइटी बिहार प्रो० (डॉ०) अनंताशुतोष दिवेदी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कांफ्रेंस के विषय में रिथिंकिंग कंपलेक्सिटी इन हुमन इवोल्यूशनरी ट्रेंड्स थ्रू आरक्यूजूलॉजी का विमोचन किया गया। उक्त विषय पर होने वाले इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन दिनांक 4 एवं 5 अक्टूबर 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन बिहार काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST) के द्वारा वित्त पोषित है। इसमें देश-विदेश के वैज्ञानिक, शिक्षक एवं रिसर्च स्कॉलर अपना विचार रखेंगे। इस कांफ्रेंस की संपादित शोध पुस्तक प्रकाशित किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने इस मौके पर अपनी शुभकामनाएं दी एवं इस आयोजन की सफलता की कामना की। इस विमोचन कार्यक्रम में महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी के प्रमुख डॉ विकास कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो अरुण कुमार एवं डॉ उमेश कुमार उपस्थित थे। इस आयोजन के पूर्व प्रभारी प्राचार्य एवं हेरिटेज सोसायटी के संयुक्त निर्देशक में राष्ट्रीय कांफ्रेंस की रूप रेखा (रोडमैप) तैयार की गई। इस बैठक में डॉ अंबुज किशोर झा, डॉ ज्योति शंकर सिंह, डॉ फजल अहमद, डॉ के.के धर आदि उपस्थित थे।

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: