बिहार

एसएसबी ने भारी मात्रा में शराब सहित चार बाइक दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुरुवार की अहले सुबह भारी मात्रा में शराब सहित 4 बाइक के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, अन्य भागने में रहा सफल। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक हरबंस लाल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी लोकनाथ साइन, आरक्षी दिनेश मीणा, आरक्षी संदेश कामले, आरक्षी शिवाकुमार एस के साथ सीमा क्षेत्र में गश्ती किया जा रहा था। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की मानिकपुर बॉर्डर से शराब तस्कर भारी मात्रा में नेपाल के तरफ से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।

Advertisements
Ad 1

सूचना मिलते ही जवानों के साथ मानिकपुर बॉर्डर पर नाका लगा दिया । कुछ ही देर बाद नेपाल के तरफ से सुबह समय करीब 4:30 बजे चार बाइक सवार व्यक्ति शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। प्रवेश करते ही जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्ति एवं 4 बाइक सहित 1500 बोतल दिलवाले नामक शराब को धरदबोचा। अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार व्यक्ति भोड़हर गांव निवासी रितेश कुमार एवं नरपतगंज के पोसदाहा गांव निवासी परशुराम बताया गया है। जप्त सामग्री गिरफ्तार व्यक्ति कागजी कार्रवाई करते हुए, उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया।

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: