बिहार

सच को छुपाने के लिए डर और दहशत का माहौल बनाने में जुटा है बारसोई प्रशासन : रालोजद

पटना(न्यूज क्राइम 24): रष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) का मानना है कि बारसोई पुलिस और प्रशासन गोली कांड का सच छुपाने के लिए डर और दहशत का माहौल बना रहा है| रालोजद जाँच दल का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने बताया कि पुलिस और प्रशासन अपनी नाकामी और बर्बरता को छुपाने के लिए झूठ और पाखंड का सहारा लेकर नई कहानी गढ़ रहा है और लोगों को चुप रहने को कहा जा रहा है| रालोजद का चार सदस्यीय जाँच दल मंगलवार को बारसोई गया था| जाँच दल में प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा, प्रदेश महासचिव चन्दन बागची और छात्र रालोजद के प्रदेश अध्यक्ष साद हुसैन शामिल थे|

जांच दल विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेद्र कुशवाहा को सौपेगा| मल्लिक ने बताया कि जांच दल पीड़ित परिजनों, स्थानीय नागरिकों जिनमें वकील, चिकित्सक और पत्रकार शामिल थे से मुलाकात की और घटना स्थल का दौरा किया| तथ्यों को देखने और लोगों से बातचीत के बाद दल ने पाया कि पुलिस ने लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बर्बरतापूर्ण तरीके से गोली चलाई| बिजली की आपूर्ति ठीक से न होने के कारण मुखिया संघ का धरना- प्रदर्शन प्रस्तावित था और प्रशासन से इसकी अनुमति भी ली गई थी लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा को तवज्जो नहीं दी और बाद में भीड़ अनियंत्रित हुई तो पुलिस ने गोली चला दी|

पुलिस ने गोली चलाने से पहले किसी तरह की चेतावनी नहीं दी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज या आंसू गैस के विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया और सीधे गोली चला दी जिससे सोनू साह और मोहम्मद खुर्शीद की मौत हो गई और मोहम्मद नेयाज घायल हुए। नेयाज की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका ईलाज सिलीगुड़ी में चल रहा है।

Advertisements
Ad 1

मल्लिक ने बताया कि जांच दल को बताया गया कि इस गोली कांड में एसडीओ और डीएसपी की बड़ी भूमिका है और इनके गुनाह को छुपाने के लिए प्रशासन मनगढंत कहानी पेश कर रहा है| जिस सीसीटीवी फुटेज का जिक्र कटिहार के डीएम और एसपी कर रहे हैं उसे ठीक से देखने पर पता चलता है कि पुलिस की थ्योरी में कई झोल हैं और दोनों अधिकारी दोषियों को बचाने में जुटे हैं| बारसोई गोलीकांड नीतीश सरकार और उनके प्रशासन की नाकामी और निकम्मेपन का नतीजा है|


जांच दल मृतको के परिजनों से मिल कर संवेदना जताई और राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेद्र कुशवाहा का संदेश उन्हें दिया और कहा कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए रालोजद उनके साथ खड़ा है| मृतक के परिजनों ने कहा कि उन्हें पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है और वे सीबीआई से जांच की मांग चाहते हैं।

रालोजद उनकी मांग से सहमत है और सरकार से इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग तो करता ही है, गोली कांड के लिए जिम्मेदार एसडीओ और डीएसपी को फ़ौरन निलंबित करने की मांग भी करता है| साथ ही साथ सरकार से मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रूपये और घायल के परिजनों को दस लाख रूपये मुआवजा देने की मांग करती है।

Related posts

गायघाट दुर्गा मंदिर में होली मिलन समारोह मनाया गया

होली मिलन समारोह में सजी ‘रंगोत्सव’ की महफिल, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

पैठना गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

error: