क्राइमबिहार

गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में आर्म्स के अवैध कारोबार का खुलासा

गया(सौरव कुमार): गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में आर्म्स के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामपुर थाना क्षेत्र के एपी कॉलोनी-गांगोबिगहा स्थित एक मकान से उसके केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक ऑटोमैटिक रिवॉल्वर, एक दोनाली बंदूक, एक मैगजीन, 11 कारतूस एवं नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र के टिकारी देवधरपुर निवासी चंद्रभूषण शर्मा के बेटे अजय कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गांगोबिगहा में मकान बनाकर रहता है। इस मामले में रामपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अजय कुमार सुदामा गर्ल्स हॉस्टल में केयरटेकर का काम करता है। हथियार गौशाला में एक धारीदार झोले एवं मकान के पीछे चहारदीवारी के अंदर बैग में छुपा कर रखे गये थे। बरामद लाइसेंसी दोनाली बंदूक के बारे में गिरफ्त में आए अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि यह उसका लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस द्वारा बंदूक का सत्यापन किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

बताते चलें कि एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी (अभियान) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें रामपुर थाना अध्यक्ष समेत जिला पुलिस एवं एसटीएफ के जवान भी शामिल थे।

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: