क्राइमबिहार

25 बर्षीय महिला की रहस्यमय मौत की फारबिसगंज डीएसपी ने किया जांच


अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 10 भारतीय स्टेट बैंक के पास बीते बुधवार को 25 वर्षीय विवाहिता की रहस्यमय हत्या मामले को लेकर मृतिका के मां के आवेदन पर फूलकाहा थाना में पति सास-ससुर-गौतनी सहित आठ लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज के बाद से ही पुलिस टीम के द्वारा नामजद की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना के बाद गुरुवार को जानकारी मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी खुसरु सिराज ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया साथ ही परिजन सहित आसपास क्षेत्र के लोगों से भी घटना का जानकारी लेते हुए थाना अध्यक्ष को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिए ।

मालूम हो कि भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 25 वर्षीय ज्योति कुमारी को उनके पति के द्वारा ही बुधवार को रहस्यमय तरीके से हत्या कर दिया गया था। हत्या के बाद जानकारी मिलते ही जहां परिजन फरार बताए जा रहे थें, वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वाले की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद,प्रकाश चौधरी के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया था।
वहीँ इस बाबत मृतिका के मां जोगबनी नगर परिषद वार्ड संख्या 10 खजुरबारी निवासी भागवनी देवी पति बबलू चौधरी ने आज गुरुवार को फुलकाहा थाना पहुंचकर दमाद सुनील कुमार चौधरी के अलावा प्रकाश चौधरी , आशा देवी , सुरेश चौधरी , शिवजी चौधरी  ,रमेश चौधरी सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि 5 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री ज्योति कुमारी का शादी भंगही पंचायत के वार्ड संख्या 10 प्रकाश चौधरी के पुत्र सुनील कुमार चौधरी से हुआ था।

Advertisements
Ad 1

शादी के बाद से ही दहेज की मांग किया जा रहा था।दहेज नहीं दिया गया तो मेरी पुत्री का हत्या कर दिया। डीएसपी फारबिसगंज ने कहा मामला संदेहास्पद है पुलिस अभी जांच कर रही है जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि हत्या है कि खुदकुशी।

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: