उत्तरप्रदेश

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): खबर यूपी के बलिया से है जहां बलिया में एसओजी  और नगरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 वर्षों से फरार चल रहे  25 हजार के इनामिया अभियुक्त छोटे उर्फ छोटक कहार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रकाश नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर आंध्रप्रदेश में रह रहा था। इसके पास से एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ ही एक फर्जी आधार कार्ड भी पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद किया है।

Advertisements
Ad 1

एसपी बलिया की माने तो गिरफ्तार अभियुक्त  वर्ष 2008 में एक बहुचर्चित सोहन सिंह की हत्या में शामिल था उसके बाद 2009 में गैंगेस्टर का मुकदमा कायम हुआ और वर्ष 2012 में एक हत्या की घटना की गई थी। इन तीनों ही घटनाओं में यह वांछित चल रहा था। इसके पास से एक 315 बार का कट्टा और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है जो प्रकाश के नाम से आन्ध्र प्रदेश में रह रहा था। इससे पूछताछ में इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की गई है उसके आधार पर कार्यवाई चल रही है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नगरा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: