बिहार

भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष सांसद बृजभूषण के गिरफ्तारी की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग मैं अब तूल पकड़ लिया है गुरुवार की देर शाम फुलवारी शरीफ शहर में यूथ कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाला गया .सौरभ पासवान प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में निकाला गया मशाल जुलूस फुलवारीशरीफ कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ और शहर भ्रमण करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर समापत हो गया. इसमें जिला अध्यक्ष रईस यादव ,सद्दाम आलम, सैयद इमाम , गोविंद कुमार , अनु यादव समेत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे .

Advertisements
Ad 1

यूथ कांग्रेस ग्रामीण के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार पासवान ने कहा की यौन उत्पीड़न शिकार महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए मशाल जुलूस निकाला गया और दिल्ली सरकार को यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दिया है की जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आगे बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा.

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: