बिहार

तो इसलिए महागठबंधन कर रही हैं विपक्षी एकता का ढोंग : अरविन्द सिंह

पटना(न्यूज क्राइम 24): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि घोटालेबाजी एवं भ्रष्टाचार की नीव पर महागठबंधन कर रही है विपक्षी एकता का निर्माण। महाठगबंधन के कुशासन से जनता मुक्ति चाहती है क्योंकि वह समझ चुकी है महाठगबंधन की सरकार सुव्यवस्था से नहीं कूव्यवस्था से चलाई जा रही है और जनता के हितों को आए दिन बलि चढ़ाई जा रही है और जनता को त्राहिमाम करने के लिए भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

महागठबंधन को यह बात समझ में आ रहा है की जनता उनके कूव्यवस्था एवं भ्रष्टाचार की नींव पर टिकी कुशासन से मुक्ति चाहती है। इसलिए ये सभी घोटालेबाज एवं भ्रष्टाचार की नींव पर विपक्षी एकता का निर्माण कर अपने साख को बचाना चाहते हैं बिहार के मा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार।

श्री अरविन्द ने कहा है कि कैसे विपक्षी एकता हो सकती है…? अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी, ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी सपा और बसपा ए सब अलग-अलग चरित्र और सोच की पार्टियां का कैसे गठबंधन और एकता हो सकता है।

यह तभी संभव है जब यह सारे अवसरवादी घोटालेबाज को जेल जाने से डर हो, संपत्ति जांच की डर हो तब यह सारे गठबंधन की बात करते हैं। जैसे बाढ़ आने पर सांप नेवला और बिच्छू एक ही बहते हुए डाल पर बैठते हैं, अपनी जान बचाने के लिए, उसी तरह से यह विपक्ष कि एकता होगा।

Advertisements
Ad 1

कौन इनका नेता होगा और क्यों होगा…? बड़े-बड़े पार्टियां श्री नीतीश कुमार को नेता क्यों मानेंगे..? यह देश के लिए बहुत खतरनाक होगा यह एक मजाक है। यह सारे जनता के द्वारा रिफ्यूजी लोग हैं जिनको जनता नकार चुकी है यह देश के लिए बहुत ही खतरनाक गठबंधन होगा। देश का विकास और अवरुद्ध होगा, भ्रष्टाचार बढ़ेगी हत्या लूट मार और घोटाले बढ़ेगा।

यह विपक्षी एकता देश एवं जनता के हितों के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए करना चाहते हैं ताकि देश एवं जनता को पुनः अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए बलि चढ़ा सकें।

यह विपक्षी भ्रष्टाचार के नीव पर यह जो विपक्षी एकता का पूल बनाना चाह रहे हैं उस भ्रष्टाचार युक्त विपक्षी एकता के पुल को भ्रष्टाचार की बलि चढ़ कर ढहना तय है। क्योंकि ठग और लोभी के राज में स्वार्थ हित के लिए काम हो रहा है जनहित के लिए नहीं।

Related posts

शाहपुर डबल मर्डर में अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी : 11 आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की

राष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना के डॉ संतोष कुमार निराला सम्मानित

नशे की हालत में कदापि वाहन नहीं चलाएं : डॉ. साधना ठाकुर

error: