बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस की चौकसी से शराब तस्कर गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर गांव के समीप बलुवाही धार के निकट मंगलवार को समय करीब दिन के 1:00 बजे 51लीटर नेपाल निर्मित शराब, तीन मोटरसाइकिल के साथ दो तस्कर को धर दबोचा, वहीं अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामघाट वार्ड- 05 निवासी सत्यम कुमार पिता सुरेंद्र यादव तथा सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड-02 निवासी सचिन कुमार यादव पिता रणविजय यादव बताया गया है।

इस अभियान में पुलिस गस्ती में शामिल एएसआई विजय पासवान, संतोष ठाकुर एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। जप्त सामग्री, गिरफ्तार तस्कर का कागजी कार्रवाई करते हुए आज न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: