उत्तरप्रदेश

मंत्री अनिल राजभर कांग्रेस और सपा बसपा पर बोला हमला

उत्तरप्रदेश(संजय कुमार तिवारी): बलिया से है जहां बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह के कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने मंच से कांग्रेश पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी की हुकूमत ने हमारे महाराजा के खिलाफ साजिश की।चाहे जवाहरलाल नेहरू की सरकार रही हो, चाहे इंदरा गांधी की सरकार रही हों,कांग्रेस पार्टी की सरकार ने हमारे राजा के साथ बैमानी की इतिहास को दबाने का काम किया हैं।चाहे बहुजन समाजपार्टी की सरकार रही हो । चार बार मायावती जिनकी सरकार हमने बनवाई हो लेकिन हमलोग को कुछ नही मिला।

मायावती जी ने बैमानी की और अपना पेट भरा,और सिर्फ हमे धोखा मिला, समाजवादी पार्टी की सरकार में छलने का काम किया।अगर किसी ने धोका दिया तो वो समाजवादी पार्टी के लोगो ने दिया। वही मंच से ओपी राजभर हमला बोला और कहा कि ये पिला गमछा, ये पिला झंडा ये तुम्हारा नही राजभर समाज के लोगो ये तुम्हारा कफन हैं अगर इसको निकाल कर फेके नहीं तो उसमे तुम बर्बाद हो जाओगे। खत्म हो जाओगे, तुम्हारी जान चली जायेगी।

इसको उखाड़ फेक भगाओ यहां से। वही ओम प्रकाश राजभर पर कहा कि ओम प्रकाश राजभर के लिए यह गढ़ उनके लिए गड्ढा बन जायेगा।उनकी राजनीति की दुकान को बलिया की सम्मानित जनता पूरी तरह से बंद करने जा रही हैं।जिसकी शुरुवात यहां की जनता कर चुकी हैं समाज को बेचने वाले ,समाज को धोका देने वाले को जनता पहचान चुकी हैं इनका चेहरा बेनकाब हो गया हैं।आज देश के गृह मंत्री ने सहारा नहीं दिया होता तो कभी विधान सभा का मुंह नही दिख पाते।हमने हल्दी लगा दिया और उनको विधान सभा पहुंचा दिया।

बाइट – अनिल राजभर मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।

Related posts

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

error: