औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह): एन टी पी सी नबीनगर में बालिका सशक्तिकरण अभियान का उद्घाटन परियोजना के अदिति नगर आवासीय परिसर में स्थित केन्द्रीय विद्यालया प्रांगण में किया गया । बताते चलें कि यह कार्यक्रम 22 मई से 23 जून तक महिलाओं के प्रति उनमें जागरूकता दिखाने के उद्देश्य यह कार्यक्रम 1 महीने का रखा गया है जिसका समापन 23 जून को किया जाएगा इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की महिलाओं के प्रति जानकारी दी जाएगी और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा एवं उसने दिलाने का काम एनटीपीसी नबीनगर करेगी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बी वी एन राव मुख्य महाप्रबंधक, श्रीमती डी रतना कुमारी अध्यक्षा सुजाता लेडिज क्लूब पूर्वी क्षेत्र पटना एवं श्रीमती लक्ष्मी राव, अध्यक्षा स्वरा महिला संघ एन टी पी सी नबीनगर द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । श्री राव ने इस अभियान में भाग ले रही सभी बालिकाओं को शुभकामना दी। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारिगण भी उपास्थिन थे । सभी बालिकाओं को स्वागत करने के पश्चात उन्हें विशेष किट तथा बैग प्रदान किए गए जिसमे योगा ट्रैक सूट, टी शर्ट तथा पठन एवं लेखन सामाग्री वितरित की गई ।
बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बालिकाओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण के साथ साथ योग, सेल्फ डिफेंस संगीत नृत्य, खेल कूद इत्यादि भी सिखाया जाएगा , बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास कौशल विकास पर भी विशेष ज्ञान पर भी चर्चा की जाएगी तीन सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में बालिकाओं को आवास, भोजन
तथा अन्य आवश्यक जरूरतों को ध्यान में रखते हुये सभी उचित प्रबंध किए गए हैं।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे नृत्य संगीत की प्रस्तुति की गई । बालिकाओं के लिए इस अभियान में कोर्स की रूपरेखा के अनुसार सभी क्रियाकलापों पर ध्यान देने के लिए एजेन्सी तथा स्वरा महिला संघ की सदस्याओं का भी सहयोग लिया जाएगा। इस कार्यक्रम आयोजित में बी वी एन राव मुख्य महाप्रबंधक, श्रीमती डी रतना कुमारी, अध्यक्षा सुजाता लेडिज क्लूब पूर्वी क्षेत्र पटना एवं श्रीमती लक्ष्मी राव, अध्यक्षा स्वरा महिला संघ एन टी पी सी के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।
