बिहार

1 और 2 जून पटना सिटी में 28वीं पटना जिला ताइक्वन्डो प्रतियोगिता

पटना(न्यूज क्राइम 24): पटना जिला ताइक्वन्डो संघ के तत्वाधान में 28वीं पटना जिला ताइक्वन्डो खेरोगी और पुमसे चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 1 और 2 जून 2023 को सिटी ताइक्वन्डो क्लब के द्वारा पटना सिटी के बिहार हितैषी पुस्तकालय, मंगल तालाब के बैडमिन्टन हॉल में किया जायेगा। इस बात की जानकारी पटना जिला ताइक्वन्डो संघ के सचिव जे. पी. मेहता ने दिया।

इन्होने बताया की इस दो दिवसीय ताइक्वन्डो प्रतियोगिता में पटना जिला के सभी रजिस्टर्ड क्लब के लगभग 300 सौ बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे | इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 मई 2023 रखी गई है, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन 30 मई को लिया जायेगा।

Related posts

IIFF 2026 में बिहार ने पेश की अपनी औद्योगिक ताकत, फुटवियर और लेदर सेक्टर में ₹125 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बिहार के बुनकरों को बड़ी सौगात, कार्यशील पूंजी एवं बिजली अनुदान के लिए सहायता स्वीकृत

बिहार : शेखपुरा डीएम के आदेश पर डिग्री कॉलेजों और मॉडल स्कूलों का व्यापक निरीक्षण

error: