बिहार

आरसीपी सिंह BJP में हुए शामिल

बिहार JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह BJP में हुए शामिल, इस वजह से पिछले साल छोड़ा था नीतीश का साथ राज्य ब्यूरो, पटना जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व सांसद मीना सिंह के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने भाजपा की अधिकारिक सदस्यता ली।

Advertisements
Ad 1

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर लगभग एक साल से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा के साथ अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर सकते हैं। मिलन समारोह में आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।

Related posts

भारत और जापान ने मुक्त, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

error: