बिहार

फुलकाहा थाना पुलिस स्कॉर्पियो सहित 810 लीटर नेपाली शराब जप्त किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका फुलकाहा थाना के मानिकपुर गांव धार के समीप से मंगलवार के देर रात गश्त के दौरान फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार, एएसआई संतोष कुमार ठाकुर एवं अन्य पुलिस वालों ने 810 लीटर नेपाल निर्मित दिलवाले नामक शराब एक चचक्का स्कॉर्पियो वाहन एम एच-02ए यू 0009 जप्त करने में सफलता पाया है। तो वहीं तस्कर बड़ी आसानी से भागने में सफल रहा। तस्करी के मामले में फुलकाहा थाना पुलिस ने दो व्यक्ति पर नामजद एवं दो अन्य पर मामला दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि मानिकपुर गांव शराब तस्करों के लिए सेफ जोन माना जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

फुलकाहा थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर यह गांव से प्रत्येक दिन लाखों मूल्य की शराब का तस्करी किया जाता है। कभी कभार शराब और तस्कर को पकड़ा भी जाता है, परंतु इस क्षेत्र से तस्करी का खेल बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। यह खेल दिन के उजाले में भी बड़ी आराम से चलता रहता है। सूत्र बताते हैं इस खेल में कुछ खास लोगों का संलिप्तता के कारण तस्कर भयमुक्त होकर आसानी से बाइक एवं चार चक्का वाहन इंडो नेपाल सीमा से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र के बाजारों में चले जाते हैं। जबकि सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान एवं 1 किलोमीटर की दूरी पर फुलकाहा थाना पुलिस मौजूद है। लोगों की माने तो सीमावर्ती क्षेत्र में सबसे ज्यादा शराब तस्करी फुलकाहा थाना एवं बथनाहा ओपी क्षेत्र के गांव से भारी मात्रा में शराब तस्करी किया जाता है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: