बिहार

हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीयों के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची मोदी सरकार : नंदकिशोर

पटना(न्यूज क्राइम 24): भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। सूडान में भारतीयों का नुकसान नहीं होने देगी मोदी सरकार

श्री यादव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीयों पर जब भी और जहां भी संकट आता है, मोदी सरकार देवदूत की तरह वहां पहुंचती है. रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी मोदी सरकार ने भारतीयों को सुरक्षित घर वापस लाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

मोदी सरकार हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाएगी। श्री यादव ने कहा कि सूडान से भारतीयों को ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत सुरक्षित निकाला जा रहा है. भारतीय वायुसेना के दूसरे सी-130जे विमान में सवार 135 भारतीयों का तीसरा जत्था बुधवार को हिंसा प्रभावित सूडान से सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचा। इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने दूसरे जत्थे में 148 भारतीयों को सुरक्षित निकाला। वहीं, नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा भी 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा। श्री यादव ने कहा कि जल्द ही सूडान से सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: