क्राइमबिहार

अपराधियों ने युवक पर की अंधाधुन फायरिंग!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है । मामला है पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के पास का, जहां घात लगाए अपराधियों ने एक युवक पर अंधा धुन फायरिंग की। जिसमे एक की घटना स्थल पर ही हुई मौत, दूसरा गोली लगने से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया ,वही घायल युवक को इलाज के लिए NNCH भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की छान बीन में जुट गई।पुलिस ने मृतक युवक की पहचान गुड की मंडी इलाके का रहने वाला राजा महतो के रूप में किया । अपराधियों ने राजा महतो की हत्या किस कारण किया यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाका बंदी कर छापेमारी अभियान में जुट गई है। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो – रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया की मृतक राजा अपने घर गुड की मंडी से पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के पास चाय पी रहा था ।जहां घात लगाए अपराधियों ने तावड़ तोड़ फायरिंग कर ,राजा महतो को मौत के घाट उतार दिया।

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

error: