बिहार

फरार आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर देशी शराब जब्त

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): चौक थाना पुलिस ने पूर्व में दर्ज केस में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि नगीना राय के विरुद्ध प्रतिबंधित शराब और जुआ का केस चौक थाना में दर्ज है। केस दर्ज होने के बाद से नगीना राय फरार चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर लाल इमली इलाके स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं दूसरी ओर मंगल तालाब इलाके में गश्ती कर रहे चौक थाना की पुलिस ने 60 लीटर देसी शराब लावारिस हालात में बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: