बिहार

बंधुत्व और भाईचारे का पवित्र त्यौहार है ईद : श्री सुरेंद्र विक्रम

अररिया(रंजीत ठाकुर): 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा में ईद उल फितर का पवित्र त्योहार काफी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित वाहिनी के कमांडेंट श्री सुरेंद्र विक्रम द्वारा उपस्थित समस्त कार्मिकों को उनके परिवार सहित ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिया गया।

समस्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंधुत्व और भाईचारे का पवित्र त्योहार ईद आप सभी के जीवन में खुशियां लाए क्योकि यह त्योहार आपस के गिले शिकवे को भूलकर आपस में गले मिलकर सौहार्द्र पूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देता है, और हम आशा करते हैं कि इस पर्व के प्रेरणा स्वरूप आप सभी नए जोश और उमंग के साथ सशस्त्र सीमा बल के मूल ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व को ध्यान में रखते हुए देश सेवा में अत्यंत ही उत्कृष्ट योगदान देंगे।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कार्मिक बड़े खाने में एक साथ शामिल हुए। इस पवित्र अवसर पर 56वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी श्री कस्तूरी लाल, उप- कमांडेन्ट श्री दीपक साही, सहायक कमांडेंट श्री मनिन्द्र नाथ सरकार, निरीक्षक (प्रशासन) देवेंद्र कुमार एवं वाहिनी के समस्त महिला व पुरुष कार्मिक उपस्थित हुए।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: