क्राइमबिहार

फुलवारी में बुजुर्ग महिला की इंट पत्थरों के कुच कुच हत्या से सनसनी

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के फुलवारी शरीफ में एक बुजुर्ग महिला की ईंट-पत्थरों से हत्या कर दी गई है। मर्डर के बाद शव को गांव बाहर फेंक दिया। महिला की पहचान हिंदूनी गांव की रहने वाली बासु देवी (73) के रूप में हुई है। घटना फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है।

घटना की जानकार मिलने फुलवारी शरीफ थाना के साथ-साथ फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि पटना से फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।घटना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि बासु देवी घरेलू महिला थी और अपने घर के बथान में ही रात में सोती थी । बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात अपराधियों ने आधी महिला की ईंट-पत्थरों से कूच कर हत्या कर दी।

इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि घर के 100 मीटर की दूरी पर महिला के खून के निशान देखे गए हैं। जिस ईंट-पत्थर से महिला की कूच कर हत्या की गई है, फॉरेंसिक टीम उसकी जांच करेगी।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: