बिहार

ईद पर्व को लेकर फुलकाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना परिसर में आगामी ईद पर्व को लेकर आज बुधवार को थाना अध्यक्ष नगीना कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ए एस आई श्री राम शर्मा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में सरपंच प्रतिनिधि नवाबगंज आलोक साहा, पूर्व सरपंच राधा प्रसाद साह, सेवानिवृत्त सैनिक खगेंद्र प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि नवाबगंज राजा रक्षित, पैक्स अध्यक्ष पोसदाहा धनंजय यादव, अचरा पंचायत के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अनिल पासवान, मिथिलेश कुमार शर्मा,गंदेव पासवान,गिरानंद पासवान, भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव, वार्ड सदस्य मोहम्मद इब्राहिम,दीपेंद्र गोस्वामी, शंकर सिंह, मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद असलम, उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

बैठक में थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा ईद का पर्व सभी स्थानों पर भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए आप लोग सहयोग करें। वहीँ बैठक में उपस्थित नवाबगंज पंचायत के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ने थाना अध्यक्ष से कहा क्षेत्र में किसी भी धर्म का पर्व हो हम लोग भाईचारा के साथ मनाते हैं। कभी भी किसी तरह का कोई भेदभाव उत्पन्न नहीं होता है। हम लोगों को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि ईद पर्व में किसी भी तरह का कोई भेदभाव हमलोगों के बीच नहीं रहेगा।

Related posts

पटना पश्चिमी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर 5 अपहृत एवं गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी

एईएस/चमकी बुखार की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट

नरपतगंज में अमन-चैन के साथ मनाई गई बकरीद, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

error: