बिहार

माध्यन भोजन खाने से 50 बच्चों से अधिक बीमार हो जाने के बाद सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

डुमरिया(अरुणनजय प्रजापति): प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा विद्यालय मैगरा में माध्यन भोजन खाने से 50 बच्चों से अधिक बीमार हो जाने के बाद आनन-फानन में 24 बच्चे को डुमरिया सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कस्तूरबा विद्यालय के प्रधान नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि माध्यम भोजन खाने से बच्चों को एकबा एक तबीयत खराब होने लगी। तभी एंबुलेंस के सहारे 24 बच्चों को डुमरिया अस्पताल में भेजा गया है। वही डॉक्टर के एक टीम कस्तूरबा विद्यालय में आकर सभी बच्चों का इलाज कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक रसोईया बनाने वाले घोर लापरवाही बरते जाने की सामने आया है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यान भोजन में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस पर कस्तूरबा विद्यालय के प्रधान कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक बच्चे की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज डुमरिया अस्पताल में की जा रही हैसमाजसेवी पवन चंद्रवंशी,मुखिया सियावर कुमार रजक, सरपंच पति अखौरी पिंकु, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी, वीडियो पुष्पलता सिंह आदि ने अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया हालाकि किसी पड़ाधिकारी ने पुष्टि नही किया की किस कारण बीमार हुए बच्चे

Related posts

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो गांजा बरामद!

70 साल पुराने अस्पताल की बदहाली पर सिस्टम मौन, 13 साल से अधूरा पड़ा करोड़ों का भवन

दीघा स्थित 100 एमएलडी क्षमता क़े सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एम डी बुडको एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण