ताजा खबरेंबिहार

गर्मी का कहर : पटना DM का आदेश, स्कूलों के खुलने का समय बदला

पटना(न्यूज क्राइम 24): बिहार में तपती गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 10 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार है। यहां तक की गया में गर्मी ने 33 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इधर मौसम विभाग ने भी 15 अप्रैल से सुबह में हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Advertisements
Ad 1

गर्मी के कहर को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी के तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, राज्य के अंदर आगामी 15 अप्रैल यानी कल से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब पटना में कल से 11:45 तक ही सभी स्कूलों का संचालन होगा। डीएम ने जिला में बढ़ रहे तापमान और विशेष रूप से दोपहर के समय अधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया है। राज्य के अंदर विद्यालयों का संचालन सुबह 6.30 से 11.45 बजे तक होगा।

Related posts

भाजपा के असम और बंगाल जीत पर सिखों ने दी बधाई

पटना में डिज्नीलैंड मेला का भव्य आगाज़, ‘रशियन जलपरी’ और भूत बंगला बने आकर्षण का केंद्र

बिहार बोर्ड की विशेष व कम्पार्टमेंटल परीक्षाएं दूसरे दिन शांतिपूर्ण संपन्न

error: