बिहार

पटना महानगर जदयू की नयी कार्यकारिणी गठित

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस में पटना महानगर जदयू अध्यक्ष आसिफ कमाल, प्रवक्ता अनंत अरोड़ा, महासचिव विक्की निषाद द्वारा संयुक्त रूप से घोषणा कर नवगठित पदाधिकारियों की सूची जारी किया गया।

महानगर अध्यक्ष आसिफ कमाल ने संगठन के सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुएं कहा की 2024 और 2025 में यह संगठन मजबूती से विपक्ष को करारा जबाब देने में एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अभय यादव, गुडू पाठक, मनोज कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, महासचिव शिवनन्दन कुमार उर्फ़ भोचन मेहता, प्रवीण चौधरी, गुरुगोविंद सिंह सेक्टर अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, सचिव पुटन सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।

Related posts

छठिहार के साथ छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का समापन

गौरीशंकर मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर SDO ने की बैठक

जर्जर भवन में संचालित हो रहा ख़ुशरूपुर थाना, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

error: