बिहार

रामनवमी जुलूस के पहले डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च

नालंदा(राकेश): नालंदा रामनवमी जुलूस के की पूर्व संध्या डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें दर्जनों अधिकारी और सैंकड़ों सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर मार्च भरावपर, लहेरी थाना, गगनदिवान, सोगरा कॉलेज होते हुए बाबा मनिराम अखाड़ा पर समाप्त हुआ। मार्च के पूर्व वरीय पदाधिकारियों ने अधिकारी और कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि रामनवमी की शोभा यात्रा के पूर्व मार्च निकाला गया। मार्च का मकसद नागरिकों में सुरक्षा और बदमाशों में दहशत का संदेश देना है।

जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। डीएम ने आस्था के पर्व को सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील नागरिकों से की। एसपी ने बताया कि जुलूस में शामिल बदमाशों पर कार्रवाई की जाएगी। जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। अमनपसंदों के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में सभी त्योहार संपन्न होगा। मार्च में एसडीओ अभिषेक पलासिया , सदर डीएसपी मो. शिब्ली नोमानी, बीडीओ अंजन दत्ता , सीओ धर्मेंद्र पंडित ,नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह , लहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, सोहसराय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार, समेत अन्य पदाधिकारी व सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: