क्राइमबिहार

गया मे एक निजी विद्यालय के पास जोरदार बम धमाका

गया(अरुणजय प्रजापति): बिहार के गया जिला से इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आरही है। ईमामगंज थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह एक प्राइवेट स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ है। यह घटना ईमामगंज प्रखण्ड का बताया जा रहा है। ईमामगंज थाना से 600 मीटर दूर स्थित डीएसपी स्कूल के पास धमाका हुआ। रात करीब दो बजे एक के बाद एक धमाके हुए। आवाज से लोग दहल गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 जिंदा बम बरामद किए। एक बम का वजन करीब एक किलो है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि डीएसपी स्कूल के पास से एक-एक कर दो बमों के विस्फोट होने की जबर्दस्त आवाज मिली। किसी अनहोनी की आशंका को देख बहुत देर तक लोग घरों के अंदर ही दुबके रहें। घटना की सूचना ईमामगंज पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से घटना स्थल से चार बम बरामद कर लिए। चारों बम थोड़ी दूरी पर पड़े हुए थे। बरामद किए गए एक बम का वजन एक किलो के करीब है।

Advertisements
Ad 1

इधर, इस पुरे मामले को लेकर ईमामगंज थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात हीं घटना स्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से चार बम बरामद किए हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। यही नहीं घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज पता कर घटना के साक्ष्य व सुराग पता किए जा रहे हैं।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: