बिहार

राजश्री ने दिल्ली में बेटी को दिया जन्म

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और पत्नी राजश्री यादव माता-पिता बन गए हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव की छोटी बहू रेचल उर्फ राजश्री ने दिल्ली स्थित अस्पताल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ बेटी के पिता बनने की जानकारी साझा की है।

रविवार को ही डिप्टी सीएम पटना से दिल्ली पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने बेटी होने की जानकारी देते हुए लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है। अपने हाथों मं बेटी को लिए तेजस्वी यादव बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अस्पताल में तेजस्वी के साथ उनकी बहनें भी दिखीं। तेजस्वी के बच्चे की बड़ी बुआ मीसा भारती ने बताया कि घर में हमारे प्यारी बेटी आई है।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा