बिहार

जोगबनी थाना पुलिस एवं एसएसबी के संयुक्त छापेमारी में नशीले पदार्थों के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जोगबनी थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवानों की संयुक्त छापेमारी में गाजा एवं नशीली दवाइयों तथा नेपाली करेंसी एवं भारतीय नोट के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

मिली जानकारी के अनुसार जोगबनी ठाकुरबारी रोड से 59 बोतल कफ सिरप, 1 किलो 200 ग्राम गाजा,1182 पीस नशीली टैबलेट,तथा 25,765 नेपाली करेंसी एवं 1190 भारतीय नोट के साथ विराटनगर नेपाल स्थित रानी बस्ती वार्ड-21, थाना बिराटनगर निवासी रीता देवी पति रतन यादव उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उक्त गिरफ्तार महिला से आवश्यक पूछताछ कर जोगबनी थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए