बिहार

रानीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडो के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल!


अररिया(रंजीत ठाकुर): रानीगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग कांडों के पांच आरोपी को छापेमारी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार लूट कांड के मामले में अभिषेक कुमार मेहता उर्फ सोनू कुमार मेहता पिता स्वर्गीय दिनेश प्रसाद मेहता उर्फ दिनेश सिंह साकिन हरिपुर वार्ड-01 थाना रानीगंज, तथा शराब पीने के मामले में श्यामानंद ऋषि देव पिता गिरानंद ऋषि देव, दिनेश ऋषि देव पिता विष्णु ऋषि देव, सुनील ऋषि देव पिता दिनेश ऋषि देव एवं राम ऋषि देव पिता गिरानंद ऋषिदेव सभी साकिन गोपालपुर लछहा भित्ता,वार्ड-14,थाना रानीगंज, जिला अररिया का बताया गया है। सभी आरोपी से रानीगंज थाना पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: