बिहार

बड़े स्तर पर मनाया जाएगा पटना साहिब महोत्सव : जगजोत सिंह सोही

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरूविंदर सिंह ने बिहार सरकार पर्यटन विभाग के निदेशक यशस्पति मिश्रा जी से आने वाले पटना साहिब महोत्सव को लेकर बैठक हुई।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें तख़्त पटना साहिब के सौंदर्यीकरण के कार्य जल्द ही शुरुआत होगी। वैशाखी के अवसर पर आ रही संगतों की संख्या को देखते हुए प्रबंधक कमेटी ने कंगन घाट स्थित TFC को एक महीने एवं उसके बाद TFC के पूर्ण रूप से रख रखाव का ज़िम्मा भी प्रबंधक कमेटी द्वारा माँगी गई।

बिहार सर्किट से जूड़े सभी गुरुद्वारा साहिब पर पर्यटन विभाग कार्यक्रमों की शुरूआत करेगी। तख़्त पटना साहिब जी के परिसर में बने TIC का भी कायाकल्प बदला जायेगा एवं सिख इतिहासों , गुरू साहिबों के जीवन से जुड़ी पुस्तकों का वितरण किया जाएगा साथ ही बिहार सर्किट से जुड़े गुरुद्वारों एवं प्रकाश पुंज म्यूज़ियम की जानकारी संगतों को दी जाएगी।

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

error: