फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के चितकोहरा निवासी अशोक यादव का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार का शव कुरकुरी गांव के एक जलकुंभी भरे पोखर से पुलिस ने बरामद कर लिया. सूरज पिछले 7 दिनों से लापता था, जो 24 फरवरी को अपने दोस्तों को यह कहकर निकला था कि वह कुरकुरी में अपने एक परिचित महिला रेखा देवी के घर जा रहा है । इसके बाद वह लौटकर नहीं आ सका था .
वहीं गुरुवार की सुबह सुबह जब चितकोहरा मे उसके परिजनों और आसपास के लोगों को खबर मिली कि सूरज की हत्या कुरकुरी में रेखा देवी शराब कारोबारी के घर 24 फरवरी को ही कर दी गई थी इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चितकोहरा गोलंबर के पास पटना खगौल मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्से का इजहार किया . सड़क जाम कर रहे लोग पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी और उसके शव बरामदगी की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंची गर्दनीबाग और फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क जाम समाप्त किया .
पुलिस ने लोगों को बताया कि कुरकुरी गांव में एक पोखर में शव की तलाश की जा रही है जल्द ही शव बरामद हो जाएगा . इसके बाद सड़क जाम कर रहे हैं लोग फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव पहुंच गए जहां पोखर में शव की तलाश की जा रही थी .वहीं सड़क जाम समाप्त होने के कुछ ही घंटे बाद कुरकुरी में जलकुंभी के नीचे छुपा कर रखें सूरज का शव और स्कूटी दोनों बरामद कर लिया गया .
पुलिस ने सूरज की हत्या मामले में शराब बेचने वाली महिला रेखा देवी और उसके देवर पवन को गिरफ्तार कर लिया जबकि इस हत्या कांड में शामिल तीसरा अभियुक्त लव कुश अभी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. वही सूरज का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल होने लगा. पुलिस ने पोखर से निकाल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.वहीं परिजनों की मानें तो मृतक युवक सब्जी बेचता था और रोज कुरकुरी रेखा देवी के पास शराब पीने की नियत से जाता था. परिजनों को पहले से यह शक भी था की उसने ही हत्या की है।
