बिहार

एसएसबी के जवानों ने 214 लीटर शराब के साथ एक बाइक को जप्त करने में सफलता पाई है

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा एसएसबी के जवानों एवं उत्पाद विभाग के द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मानिकपुर गांव सीमा पिलर संख्या 189/03 से 10 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में 214 लीटर नेपाल निर्मित शराब तथा एक पल्सर बाइक को जप्त करने में सफलता पाया है ।वहीं तस्कर जवानों को देख बाइक व शराब छोड़ कर नेपाल के तरफ भाग निकला।

Advertisements
Ad 1

यह अभियान फुलकाहा कैंप प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कृष्णा प्रताप,अमित तिरकी,दिनेश कुमार मीणा, मुकेश कुमार, उत्पाद विभाग से मोहम्मद इरशाद आलम, चंद्रदेव मेहता, भिखारी यादव, गजेंद्र साह, हरदेव मंडल, आदि जवान शामिल थे। जप्त सामग्रियों का कागजी कार्रवाई कर एसएसबी के द्वारा उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: