बिहार

दक्षिण कोरिया के 108 बौद्ध भिक्षुओं का दल आज कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल नालंदा के राजगीर पहुंचा

नालंदा(राकेश): नालंदा कोरिया गणराज्य के सबसे प्रमुख बौद्ध संप्रदाय जोगिए के 108 बौद्ध भिक्षुओं का दल आज कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल नालंदा पहुंचा। नालन्दा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पैदल यात्रा के दौरान बौद्ध भिक्षु का दल नालंदा के बौद्ध स्थलों का परिभ्रमण किया। इस दौरान राजगीर के वेणुवन, गृद्ध कुट पर्वत जाकर पूजा अर्चना की।

भारत कोरिया तीर्थ यात्रा के संयोजक मुरलीधर झा ने बताया कि यात्रा के 17 वे दिन गया जिला से 24 किलोमीटर पैदल चल कर सभी तीर्थयात्री राजगीर पहुंचे हैं। तीर्थयात्री सारनाथ से 349 किलोमीटर पैदल चलकर राजगीर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि भारत और कोरिया के कूटनीतिक संबंध के 50 वां वर्षगांठ है उसे और बेहतर करने के लिए, साथ ही विश्व शांति के लिए यह यात्रा निकाली गई है।

Advertisements
Ad 1

सांगवेल सोसाइटी के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान जिन स्थलों पर जाकर भगवान बुद्ध से प्रार्थना कर रहे हैं वहां भारत और कोरिया के लोंगो की समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इस पैदल यात्रा में बौद्ध भिक्षु उन सभी स्थलो पर जा रहे हैं जहां भगवान बुद्ध से जुड़ा हुआ है ।

Related posts

11 दुल्हन की हाथों में मेहंदी रचने और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अनोखा विवाह 7 की हुई शुरुआत

पटना-जमशेदपुर वोल्वो बस सेवा की शानदार शुरुआत

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

error: