बिहारराजनितिक

नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश में बिहार भाजपा


पटना(अजीत यादव): बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की जल्दी ताजपोशी होने वाली है जिसको लेकर कई नामों पर विचार मंथन चल रहा है। बिहार के सियासी समीकरण व दूसरे दलों के जातीय समीकरण पर भी पार्टी की नजर है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया के नाम पर काफी हद तक सहमति बन चुकी थी पर कांग्रेस जदयू जैसे पार्टियों के सियासी समीकरण को देखते हुए भाजपा का एक बड़ा वर्ग महाराजगंज से सांसद तथा राजपूत बिरादरी से आने वाले जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाना चाहता है

Advertisements
Ad 1

भाजपा अगड़ा चेहरा रख कर पिछड़ा वोट बैंक की राजनीति बिहार में करना चाहती है अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी जा सकती है। अगर इन दोनों नामों पर किंतु परंतु की स्थिति बनी तो बैकुंठपुर से भाजपा के विधायक रहे तथा ब्राह्मण बिरादरी से आने वाले मिथिलेश कुमार तिवारी पार्टी की पसंद बन सकते हैं।

Related posts

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर फारबिसगंज में जश्न, पटाखे व मिठाइयों के साथ मनाई खुशी

भैरवगंज में एसएसबी ने कराया योगाभ्यास, जवानों संग बच्चों ने लिया भाग

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

error: