बिहार

राजद की बनेगी सरकार तो सिमुलतला को मिलेगा प्रखंड और पर्यटक स्थल का दर्जा

जमुई(अंजुम आलम): उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कमिटमेंट पूरा करने वाले नेता है। अभी लंगड़ी सरकार हैं, फूलफ्रेज में जब बिहार में हमारी सरकार होगी, हमारे नेता अपना कमिटमेंट सिमुलतला को प्रखंड और पर्यटक स्थल का दर्जा अवश्य दिलाएंगे।

उक्त बातें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने सिमुलतला के अन्या रिजोर्ट में क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ अनौपचारिक बैठक के दौरान कही है। चौधरी ने उपस्थित लोगों से बारी – बारी से क्षेत्र की समस्या को सुना और समाधान के लिए मौके से ही संबंधित मंत्री और अधिकारी को फोन पर बात किया।

इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर से बात कर सिमुलतला आने का आमंत्रण स्थानीय लोगों के माध्यम से दिया। प्रो. चंद्रशेखर ने आश्वस्त किया की 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच सिमुलतला आऊंगा। लघु सिंचाई के इंजीनियर जमुई को भी फोन पर सिमुलतला, नारगंजो क्षेत्र का दौरा कर जल प्रबंधन में कार्य करने की बात कही।

उन्होंने जमकर सिमुलतला की प्राकृति सौंदर्य की तारीफ किया। उन्होंने लोगों से जानकारी लिया की कौन – कौन से महापुरुष और सैलानी परिवार का बंगला यहां है। एक प्रश्न के जवाब में कहा अगर हमारे नेता का आदेश हुआ तो हम कोई कंठी माला लेकर बैठे तो है नहीं।

आदेश का अक्षरशः पालन होगा। उन्होंने बताया की पूर्व पार्षद श्रीकांत यादव के बुलावे पर यहां आया हूं। क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं से रू ब रू हो रहा हूं। जनप्रतिनिधियों ने सिमुलतला रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव दिलाने की बात कही।

Related posts

एम्स पटना में एमबीबीएस के नये विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ, देहदान करने वालों को दी पुष्पांजलि

उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने पर डॉ. प्रेम कुमार का जोर

मगही हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है : डॉ. प्रेम कुमार