पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बिहार स्वास्थ्य विभाग से लम्बे समय तक जुड़े 65-वर्षीय हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ०सुनील कुमार बिजपुरिया का बुधवार की सुबह हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। विदित हो कि क्षेत्र में डॉ० बिजपुरिया की पहचान पीड़ित मानवता के सच्चे सेवक के रूप में रही है।
डॉ०बिजपुरिया शहीद पीर अली मुफ्त चिकित्सा केन्द्र ,मंगल तालाब से भी लम्बे समय तक जुड़कर गरीबों की खिदमत करते रहे। आगामी 22 जनवरी को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,पटना सिटी शाखा द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर हेतु भी वह अपनी मुफ्त सेवा देने वाले थे। परंतु भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।
खाजेकलां घाट पर मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र डॉ० हर्षित बिजपुरिया ने दी। स्थल पर उनकी सुपुत्री शिप्रा एवं दामाद अभिषेक अग्रवाल मौजूद थे। अंत्येष्टि में अन्य प्रमुख लोगों में डॉ० आलोक सिन्हा,वरीय समाजसेवी शिवप्रसाद मोदी, अशोक बिजपुरिया, सतीश बिजपुरिया, सुशील बिजपुरिया एड०सुधीर बिजपुरिया,गोविंद कनोडिया, प्रभात बरेरिया, राजकुमार नौगरैया, अनिल बिजपुरिया, विजय कुमार सिंह, एड०देवानंद तिवारी, प्रहलाद प्रसाद,प्रभात चतुर्वेदी ,कॉ० ललन प्रसाद, राजकुमार सोनी आदि शामिल थे।
डॉ०बिजपुरिया के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पटना साहिब विधायक नंद किशोर यादव ने इसे नगर की अपूरणीय क्षति बतलाया है। इसके साथ ही, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, बिहार के अध्यक्ष डॉ० बी०बी० सिन्हा,डॉ०शाह अद्वैत कृष्ण, डॉ०टी०पी०गोलवारा, डॉ०कैलाश प्रसाद लाडिया,डॉ० बबली मेहता, डॉ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, डॉ० पवन कुमार अग्रवाल, डॉ० सुरुचि पांडेय, डॉ० सिकंदर अली खान ,डॉ० अरुण महाजन ,डॉ० राजेश कुमार ,डॉ० प्रवीण कुमार,डॉ०अमित महाजन,डॉ०सैयद गौहरअली आदि ने कहा कि डॉ०बिजपुरिया ने चिकित्सा क्षेत्र में एक अलग मुकाम बनाया है।
इस अवसर पर गहोई वैश्य सभा ,पटना सिटी के अध्यक्ष उमेश कुमार सोनी, सचिव प्रकाशचंद्र बरेरिया ,भारत विकास परिषद् के मोहन चतुर्वेदी ,वार्ड- 62 की पार्षद तारा देवी, वरीय समाजसेवी प्रफुल्ल पांडेय, दीरा व्यायामशाला एवं पंचमंदिर न्यास के अध्यक्ष रामजी प्रसाद आदि ने भी इस अवसर पर अपने शोक व्यक्त करते हुए डॉ०बिजपुरिया को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
