बिहार

शिक्षा मंत्री ने हिन्दू समाज का अपमान किया : मनोज सोनी

1673672263865

अररिया(रंजीत ठाकुर): बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा हिंदू धर्म के महान ग्रंथ रामायण पर दिए गए अभद्र टिप्पणी से समस्त हिंदू समाज का अपमान हुआ है। उक्त बातें हिंदू हृदय सम्राट बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कही है।

उन्होंने शिक्षा मंत्री के बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा आज के समय मैं मनुष्य के तन से राक्षस पैदा लेते हैं जो अपने धर्म को धर्म नहीं समझते है सिर्फ उंगली उठाने का कार्य करते हैं

वही आज का राक्षस शिक्षा मंत्री के रूप में है जिसका मानसिक संतुलन खत्म हो चुका है उसे ना तो अपना धर्म का ख्याल है और ना ही अपने समाज का
श्री सोनी ने कहा बहुत बड़ा विडंबना है कि इस तरह का विकलांग मानसिकता के मंत्री हिंदू समाज से आते हैं

ऐसे लोग दूसरे समुदाय को खुश कर वोट बैंक बनाने के लिए अपने धर्म पर ही अमर्यादित बयान देकर राजनीतिक चेहरा चमकाते हैं उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव को बयान देने से पहले खयाल रखना चाहिए की भगवान श्री कृष्ण और श्री राम एक ही है

जिनके उपदेश एवं विचार के धर्म ग्रंथ पर समस्त हिंदू समाज अपने आप को खुशनसीब समझते हैं l श्री सोनी ने कहा जब विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित हो सकती है तो गठबंधन की सरकार क्यों पीछे हट रही है अभिलंब शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं कर रही है l

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद