बिहार

मुख्यग्रंथि भाई राजेंद्र सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी

पटनासिटी(रॉबीन राज, न्यूज़ क्राइम 24): आगामी 17 जनवरी दिन मंगलवार को पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी रहे राजेंद्र सिंह जी की प्रथम पुण्यतिथि मनायी जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हो चुकी हैं और अब सभी कार्यक्रम के आयोजन मे जुट गए हैं।

कार्यक्रम की पूरी तैयारी तख्त साहिब गुरुद्वारा में आरम्भ होनी हैं। आने वाले दिनांक 15 जनवरी 2023 की सुबह 10 बजे से अखंड पाठ आरम्भ हो जाएगा। पाठ की समाप्ति 17 जनवरी 2023 की सुबह 10 बजे तक होगी। वहीं श्री गुरु महाराज जी का अटूट लंगर की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। समागम दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 30 बजे तक चलेगा।

आपको मालूम हो की गुरुद्वारे को तख्त श्री पटना साहिब भी कहा जाता है. ‘ग्रंथी’, सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के संरक्षक के रूप में कार्य करते हैं. पटना श्री हरमंदिर साहिब जी सिखों के 10वें और अंतिम गुरु गोविंद सिंह का जन्मस्थान है.

इन्हीं मे से एक रहे पटना साहिब के मुख्यग्रंथि भाई राजेंद्र सिंह जी, जिनकी मौत के सभी को छती पहुंची हैं और अब उनके प्रथम पुण्यतिथि मे सभी लोग शामिल होकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करेंगे।

Related posts

लावारिस बुजुर्ग महिला को मिला सहारा, मदर टेरेसा सेवाकेंद्र में रखकर की जा रही देखभाल पहचान की अपील

सूचना विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल! डीएम के हाथों पत्रकारों को बांटी गई?

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी