बिहार

वडसा स्टेशन पर रूकेगी दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

हाजीपुर(न्यूज क्राइम 24): यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 17007/17008 दरभंगा-सिकंदराबाद -दरभंगा एक्सप्रेस का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत वडसा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

सिकंदराबाद से दिनांक 03.01.2023 से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 06.43 बजे वडसा स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 06.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह दरभंगा से दिनांक 03.01.2023 से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 10.48 बजे वडसा स्टेशन पहुंचेगी तथा 10.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: