उत्तरप्रदेश

वाकई जिस दिन योगी जी ने चाह दिया, जो बचे खुचे अखिलेश यादव लेकर चलते हैं वो सभी भाजपा में आ जाएंगे

बलिया(संजय कुमार तिवारी): माननीयों की एक दूसरे पर जुबानी हमले खूब देखने को मिलने लगे हैं। सपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता नारद राय का नाम लेते हुए ,सपा पर मेहरबान होने की बात कोई और नही बल्कि विधायक केतकी सिंह ने कहा कि वाकई जिस दिन योगी जी ने चाह दिया। जो अखिलेश जी के साथ चलते हैं ।वह सारे के सारे भाजपा में आ जाएंगे।

बता दें कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को केतकी सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव में हराया था। बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने कहा है कि नारद राय जैसे तमाम नेता जो अपने मन में खुशफहमी पाल रखे हैं कि योगी सरकार गिर जाएगी ,हम गिरा देंगे। पहली बात तो यह कि आप जनता के बीच में उतरे और जनता ने आप को सिरे से नकार दिया। अब आप सोचते हैं कि किसी तरीके से हम सरकार में आ जाएं

अभी आप यह सोच लें कि जो आपको खुशफहमी हैं। जिस दिन योगी जी ने चाह दिया जो बचे खुचे भी साथ में लेकर चलते हैं ,जो अखिलेश जी के साथ चलते हैं ।वह सारे के सारे भाजपा में आ जाएंगे। बांसडीह विधानसभा से विधायक ने कहा कि हमने तो रोक कर रखा है कि इज्जत बची रहे सपा की । नहीं तो जो सपा की इज्जत उतरेगी कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी।

Related posts

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने उजाड़ी झोपड़ी, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

error: