बिहार

नीतीश कुमार जिंदाबाद के लगे नारे, एक दूसरे को दी बधाई

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज जनता दल यूनाइटेड पटना महानगर उपाध्यक्ष एवं प्रभारी पटना साहिब विधानसभा जदयू श्री कन्हाई पटेल जी के अध्यक्षता में जदयू के दर्जनों पदाधिकारी पटना सिटी स्थित गुरहट्टा चर्च के पास इकठ्ठे हुए और मुख्यमंत्री जी के 8वी बार मुख्यमंत्री बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के उपरान्त हर्षोल्लास से एक दूसरे को गुलाल लगाकर, आतिशबाजी करके एवम् लड्डु खिलाकर बधाई दिए। पार्टी के कार्यकर्ता इस मौके पर झंडा लहराते हुए नीतीश कुमार जिंदाबाद, बिहार की जनता जिंदाबाद का नारा बुलन्द किए । और इस अवसर पर जदयू नेता कन्हाई पटेल ने कहा कि भाजपा जैसी आसुरी ताकत को ईंट का जबाब पत्थड़ से देकर माननीय नीतीश कुमार जी ने अपने ऊपर भाजपा के किए गए हर हमले का मुंहतोड़ जबाव दिया।

Advertisements
Ad 1

आज बिहार की 13 कड़ोड़ जनता और जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार जी के इस फैसले से काफी खुश हैं और नीतीश कुमार जी के फैसले का समर्थन करते हैं। इस अवसर पर राजेश पोद्दार , विक्की निषाद , मोहम्मद फहीम उर्फ बबलू ,रवि गुप्ता , विद्याभूषण पासवान , राजमंती देवी , संतोष अग्रहरी , कृष्णा पटेल , सूरज सिन्हा , संजय पटेल , प्रदीप पोद्दार एवम् विक्की कक्कड़ ईत्यादि शामिल हुए।

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई

error: